Technology

POCO लॉन्च किया 90 वाट के चार्जर वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन 12GB तक रैम और दमदार प्रोसेसर मिलेगा

POCO X7 Pro : पोको स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए अब काफी फास्ट चार्ज होने वाला तथा काफी लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जा चुका है। यदि आप भी दमदार प्रोसेसर और पावरफुल बैटरी वाला नया स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं और आपके पास कम बजट है तो आप पोको के द्वारा लांच किए जाने वाले POCO X7 Pro स्माटफोन पर जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड v15 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिजाइन किया गया है। इसमें 12gb तक रैम और MediaTek Dimensity 8400 Ultra का दमदार प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का सारा डिटेल्स नीचे बताया गया है। एक बार इस स्मार्टफोन के डिटेल्स पर नजर जरूर दें।

POCO का 90 वाट के चार्जर वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

पोको के द्वारा काफी लो बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन को लांच किया जा रहा है। इसी सेगमेंट का एक स्मार्टफोन POCO X7 Pro है जिसमें 90 वाट का चार्ज और 6550mAh बैटरी दिया गया है। टर्बो चार्जिंग सपोर्ट होने के कारण या स्मार्टफोन काफी तेज चार्ज होता है। बाकी के इसके सारे फीचर्स भी काफी दमदार है।

इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले

पोको के इस 5G स्मार्टफोन में एम्युलेट डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन साइज 6.67 इंच और स्क्रीन रेजोल्यूशन 1220 * 2712 पिक्सल है। 120Hz के रिफ्रेश रेट पर कार्य करता है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

काफी पावरफुल प्रोसेसर

इस नए 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.25 जीएचजेड के प्राइमरी क्लॉक स्पीड के साथ काम करता है। यदि आप वीडियो गेम के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो लो बजट में काफी शानदार स्मार्टफोन आपको मिल रहा है।

इस स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी

अभी अगर आप स्मार्टफोन खरीदने हैं और अच्छी कैमरा वाला स्मार्टफोन नहीं खरीदते हैं तो वह स्मार्टफोन बेकार है। हर कोई सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो इत्यादि अपलोड करते हैं। इसलिए एक बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन भी आपको चाहिए। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल तथा 8 मेगापिक्सल के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप 4K क्वालिटी के साथ मिलेगा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देखने को मिल जाएगा।

रैम और स्टोरेज

इस शानदार 5G स्मार्टफोन में 8GB तथा 12GB दो रैम वेरिएंट दिए गए हैं। और 256GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल जाते हैं। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लांच हुआ है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6550mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है और साथ में 90 वाट का टर्बो चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 100% फुल चार्ज होने में मात्र 34 मिनट का समय लगेगा। इसकी बैटरी लाइफ लगभग 15 घंटे तक की है। इस स्मार्टफोन में इतनी बैटरी होने के बावजूद भी इस स्मार्टफोन का वजन मात्र 195 ग्राम है जो ग्राहकों के लिए प्लस पॉइंट बन जाता है। यह कई कलर वेरिएंट में देखने को मिल जाएगा।

इस स्मार्टफोन की कीमत

POCO X7 Pro 5G स्मार्टफोन मात्र ₹20000 से ₹21000 के प्राइस रेंज में उपलब्ध हो जाता है। वीडियो गेम के लिए वीडियो एडिटिंग के लिए तथा अन्य कई महत्वपूर्ण कामों के लिए काफी शानदार है। इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं। यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है।

इसे भी पढ़े: Redmi New 5G Smartphone With 108MP Camera And 8GB RAM in Less Than Rs. 10,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *