Uncategorized

कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने कि इसकी चर्चा

Karnataka Government News: भारत में टेक्नोलॉजी में एक तरफ पूरे भारत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो दूसरी तरफ कम उम्र के छात्रों पर सोशल मीडिया की लत और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बैठक में इस विचार को लेकर कुलपतियों से राय मांगी। मुख्यमंत्री के द्वारा बयान दिया गया है कि 16 से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके दुष्प्रभाव को देखते हुए कुलपतियों से उनकी राय मांगी गई है।

16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल पर प्रतिबंध

यदि आप भी कर्नाटक के रहने वाले हैं तो आप लोगों के लिए कर्नाटक सरकार की ओर से बड़ी घोषणा करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्ध रमैया ने कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के छात्रों को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने की पूरी योजना बना रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सीता रमैया के द्वारा इस विषय पर सभी सरकारी विद्यालयों के कुलपतियों से राय मांगी है।

उन्होंने आस्ट्रेलिया जैसे अन्य देशों में लागू हुए इस कानून को देखते हुए छात्रों के व्यवहार शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर मोबाइल के प्रभाव को लेकर काफी गहरी चिंता जताई है। सरकार का कहना है कि यह कदम सभी कम उम्र के छात्रों को सोशल मीडिया पर बढ़ती लत और नशीली दावों के संपर्क में आने के खतरे से रोकने के लिए सबसे अच्छी योजना है।

इसे भी पढ़ें: Mukhymantri Kanya utthan Yojana (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना) के लिए इस दिन से आवेदन शुरू,

अभी इस कानून को लेकर कोई ठोस चीज सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री स्पष्ट किया कि कुलपति शिक्षा के क्षेत्र में गहरी समझ रखते हैं इसलिए की रही इस कानून को लागू करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्य सरकार विशेषज्ञों के प्रतिक्रिया को लेकर इंतजार कर रहे हैं ताकि अंतिम फैसला को लेकर इस नियम को लागू किया जा सके।

इस कानून को लागू होने पर क्या होगा?

यदि इस कानून को कर्नाटक में लागू किया जाएगा तो कर्नाटक के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेज में 16 साल के कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह योजना अभी तक तो बच्चों के भविष्य के हित में लग रही है लेकिन आगे इस पर विशेषज्ञों के द्वारा क्या प्रतिक्रिया आता है उसी अनुसार से इस कानून को लागू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:आ गया 7000mAh बैटरी वाला रियलमी का नया 5G स्मार्टफोन, आकर्षक डिजाइन में

इस कानून को कब तक लागू किया जाएगा?

अभी मुख्यमंत्री के द्वारा इस कानून को लागू करने के लिए सटीक तिथि के बारे में विचार नहीं किया गया है। बस सभी विश्वविद्यालय और स्कूल के कुलपतियों से यह राय मांगा गया है। अगर सभी कुलपतियों का राय पॉजिटिव में आता है तो इस कानून को पूरे कर्नाटक राज्य में लागू कर दिया जाएगा। उसके बाद से फिर मोबाइल फोन इस्तेमाल करना 16 वर्ष के आयु तक के छात्रों के लिए बंद हो जाएगा।

सारांश : कर्नाटक सरकार के द्वारा 16 साल से कम उम्र के छात्रों को सरकारी स्कूलों और कॉलेज में मोबाइल इस्तेमाल के प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। लेख में विस्तार से इस कानून से संबंधित जानकारी दी गई है। अगर कोई अपडेट इस खबर से संबंधित आती है तो आप लोगों को जल्द ही इसी न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से साझा किया जाएगा। आप हमारे साथ जुड़े रह सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक, अप्रैल 2026 में होगी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *