CUET UG Registration 2026 Last Date Extended: CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा बहुत ही जरूरी अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 तक रात के 11:50 तक चलेगा। जानकारी के लिए आपको बता दे की CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2026 से शुरू हुआ था और आवेदन करने की आखिरी तिथि 4 फरवरी 2026 तक थी लेकिन पुणे 23 फरवरी 2026 को आवेदन विंडो ओपन कर दिया गया है।
अब 26 फरवरी 2026 तक आवेदन फार्म भरे जाएंगे इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने का एक और मौका मिल गया है। इस लेख में आवेदन संबंधित जरूरी जानकारी जैसे आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज, आवेदन शुल्क तथा आवेदन करने के स्टेप के बारे में जानकारी दिया गया है। इस लेख को आखिरी तक पढ़िएगा।
CUET UG Registration 2026 Last Date
यदि आप भी बड़ा यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप लोगों के लिए बहुत ही जरूरी अपडेट है। CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की तिथि को बढ़कर 26 फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन के लिए NTA के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इस लेख में CUET UG 2026 से संबंधित पूरी जानकारी को एक बार जरूर पढ़ लीजिए।
CUET UG Registration 2026 Last Date: Highlights
| Article Name | CUET UG Registration 2026 Last Date Extended |
| Category | Education |
| परीक्षा का नाम | CUET UG 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 26 फरवरी 2026 (बढ़ाई गई) |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन (cuet.samarth.ac.in) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | जल्द अपडेट होगी |
| करेक्शन विंडो | आधिकारिक नोटिस के अनुसार जारी होगी |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| परीक्षा आयोजन संस्था | NTA (National Testing Agency) |
| परीक्षा तिथि | 11-31 May 2026 (Tentative) |
CUET UG 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास हो या फिर कक्षा 12वीं में हो। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए 50% अंक होना चाहिए। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और pwd वर्ग के लिए कम से कम 45% अंक होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आ गया 7000mAh बैटरी वाला रियलमी का नया 5G स्मार्टफोन, आकर्षक डिजाइन में
CUET UG 2026 के लिए आयु सीमा
CUET UG 2026 के लिए किसी भी उम्र यह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यदि वह सभी योग्यता की शर्तों को पूरा करते हैं तो वह आवेदन करने योग्य है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, मुख्यमंत्री ने कि इसकी चर्चा
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों को अपने पास रखना चाहिए—
- 10वीं की मार्कशीट / प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट (या अपीयरिंग सर्टिफिकेट)
- आधार कार्ड / कोई वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन की हुई)
- हस्ताक्षर (Signature) स्कैन कॉपी
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC/EWS/PwD – यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (कुछ यूनिवर्सिटी के लिए आवश्यक)
- बैंक डिटेल्स / UPI / डेबिट-क्रेडिट कार्ड (आवेदन शुल्क भुगतान के लिए)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (रजिस्ट्रेशन के लिए)
आवेदन करने के लिए स्टेप
Common यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित चरणों का पालन करें—
- CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- New Registration पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- परीक्षा केंद्र और विषय (Subjects) चुनें
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लें
परीक्षा की संभावित तिथि
CUET UG की परीक्षा पिछले वर्ष 13 में 2025 से 3 जून 2025 के बीच आयोजित किया गया था। इस वर्ष परीक्षा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा के डेट शीट को लेकर ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिस जारी करेगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की वेबसाइट पर अपना नजर बनाए रखें और साथ ही साथ जरूरी अपडेट पाने के लिए इस वेबसाइट के साथ भी जुड़े रहें।
इसे भी पढ़ें: JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक, अप्रैल 2026 में होगी परीक्षा



