Education

JEE Main 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक, अप्रैल 2026 में होगी परीक्षा

JEE Main 2026 Session 2 Last Date : यदि आप भी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 Session 2 के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो आप लोगों को बता दे की आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है। JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी। Session 2 की परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में किया जाएगा। इस लेख में JEE Main 2026 Session 2 परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट बताए गए हैं। इसलिए इस लेख को आखिरी तक जरूर पढ़ें। 

JEE Main 2026 Session 2 Last Date

जेईई मेंस 2026 सेशन 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है। यदि आपकी भारत के टॉप गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईआईटी में पढ़ना चाहते हैं तो आपको इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 क्वालीफाई करना होगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन भीम अभी ऑफिशल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर चल रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आवेदन के लिए योग्यता और आयु सीमा तथा अन्य महत्वपूर्ण विवरण जरूर चेक करें। इस लेख में जानकारी मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:पीएम आवास योजना के इन राज्यों के गरीब परिवारों को मिलेंगे 2.8 लाख मकान

JEE Main 2026 Session 2 Last Date: Highlights

Article Name JEE Main 2026 Session 2 Last Date
Category Education
परीक्षा का नाम JEE Main 2026 Session 2
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)
आवेदन की तारीख 01 फरवरी 2026 से 
आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक
परीक्षा तिथि अप्रैल 2026 (संभावित)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in
सुधार (Correction) विंडो आवेदन बंद होने के बाद
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से 3–4 दिन पहले
रिजल्ट जारी परीक्षा के कुछ दिनों बाद

JEE Main 2026 के लिए योग्यता

JEE Main 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना होगा—

  • उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास की हो या 2026 में दे रहा हो।

  • 12वीं में Physics और Mathematics अनिवार्य विषय होने चाहिए।

  • तीसरा विषय Chemistry / Biology / Biotechnology / Technical Vocational Subject हो सकता है।

  • उम्मीदवार ने 2024, 2025 में 12वीं पास की हो या 2026 में परीक्षा दे रहा हो।

  • इससे पहले पास करने वाले उम्मीदवार JEE Main 2026 के लिए योग्य नहीं होते।

उम्र सीमा (Age Limit)

जेईई मेंस 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है किसी भी उम्र के छात्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं (अगर पास सिंह ईयर के नियमों का पालन करते हैं)

इसे भी पढ़ें:Mukhymantri Kanya utthan Yojana (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना) के लिए इस दिन से आवेदन शुरू,

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

जेईई मेंस 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होने चाहिए—

  1. 10वीं कक्षा की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  2. 12वीं कक्षा की मार्कशीट या एडमिट कार्ड (Appearing छात्र के लिए)
  3. आधार कार्ड / पासपोर्ट / पैन कार्ड / वोटर आईडी (कोई एक पहचान पत्र)
  4. पासपोर्ट साइज फोटो (स्कैन कॉपी)
  5. उम्मीदवार का सिग्नेचर (स्कैन)
  6. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  7. आवेदन शुल्क भुगतान के लिए UPI / Debit / Credit Card / Net Banking
  8. जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS – यदि लागू हो)
  9. दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

JEE Main 2026 आवेदन प्रक्रिया (Step by Step)

जेईई मेंस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है—

  1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. “JEE Main 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें
  3. नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल भरें)
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  5. व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें
  6. परीक्षा शहर और पेपर का चयन करें
  7. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  8. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  9. फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
  10. भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

सारांश : जेईई मेंस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 तक समाप्त हो जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जल्दी जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें सभी जानकारी इस लेख में बताई गई है। ज्यादा जानकारी के लिए NTA के ऑफिशल नोटिस को पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट 2026 इस दिन जारी होगा, बिहार बोर्ड की ओर से नई अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *