Sarkari Yojana

पीएम आवास योजना के इन राज्यों के गरीब परिवारों को मिलेंगे 2.8 लाख मकान

PM Awas Yojana Shahri : राज्य के सभी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना के तहत 2 लाख 80 हजार रुपए नए पक्के मकान के लिए दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 2 लाख 65 हजार मकान का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है। इससे साफ होता है कि यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है और भारत के लगभग राज्यों के गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यदि आप भी पीएम आवास योजना के लिए पत्र है और आवेदन करना चाहते हैं तो आज इस लेख को पूरा पड़ जाएगा। इस लेख के माध्यम में हम इस योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट देंगे। जिससे आप इस योजना का लाभ ले पाएंगे।

पीएम आवास योजना के 4000 करोड़ रुपये की बजट

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए 4000 करोड रुपए का बजट पास किया गया है, जिसमें 3550 करोड रुपए की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। भारत सरकार निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत इस योजना के तहत पक्के मकान के निर्माण कार्य पूरा करने पर जोर दे रही है, ताकि सभी गरीब परिवारों को जल्द से जल्द उनको पक्का मकान मिल सके।

PM Awas Yojana Shahri: Highlights

Article Name PM Awas Yojana Shahri
Category Sarkari Yojana
योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U)
राज्य छत्तीसगढ़
नई स्वीकृत आवास संख्या लगभग 2.80 लाख शहरी घर
उद्देश्य शहरी गरीब और मध्यम वर्ग को पक्का घर उपलब्ध कराना
योजना प्रकार PMAY-Urban 2.0
सहायता का प्रकार घर निर्माण, खरीद या किराए के लिए वित्तीय सहायता
लाभार्थी शहरी गरीब, निम्न व मध्यम आय वर्ग परिवार
कार्यान्वयन एजेंसी राज्य सरकार व शहरी विकास मंत्रालय
लक्ष्य सभी पात्र शहरी परिवारों को पक्का घर देना
योजना शुरुआत 2015 (PMAY-U)

बीपीएल परिवारों के लिए खुशखबरी

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी को मुख्य रूप से चार श्रेणियां में बांटा गया है, जिसमें से बीपीएल भी एक श्रेणी है। इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी गरीब परिवार जिनके पास अपनी खुद की जमीन है या जिन्हें जमीन उपलब्ध कराई जा सकती है। उनको बीपीएल के तहत सरकार आर्थिक सहायता देने का काम करेगी, ताकि लाभार्थी स्वयं अपने घर का निर्माण करवा सके।

2.5 लख रुपए की आर्थिक मदद

बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले सभी पत्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.5 लख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसमें 1.5 लाख रुपया केंद्र सरकार के द्वारा तथा ₹100000 राज्य सरकार के द्वारा दिया जाता है। यदि किसी पात्र लाभार्थी के पास अपनी खुद की जमीन नहीं है तो सरकार अन्य योजनाओं के माध्यम से मुक्त या रियायती दर पर जमीन भी उपलब्ध कराने में उनका सहयोग कर सकती है।

किस्तों में मिलेंगे आवास योजना का पैसा

प्रधानमंत्री आवास योजना का सहायता राशि तीन किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। पहले किस्त में 40% तथा दूसरी किस्त में भी 40% और अंतिम किस्त में 20% राशि निर्माण प्रगति के आधार पर जारी किया जाएगा यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और धन के दुरुपयोग को रोकने का काम करेगा।

पीएम आवास योजना के लिए पात्रता

इस योजना के तहत उन परिवारों को लाभ दिया जाता है, जिनके नाम पर देश में किसी भी जगह पर पक्का मकान नहीं है। आवेदक पहली बार घर बना रहा हो और गरीबी रेखा के अंतर्गत आता हो इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिया जाता है।

छत्तीसगढ़ के परिवारों को बड़ी राहत

2.80 लाख नए मकान की मंजूरी छत्तीसगढ़ के सभी गरीब परिवारों के लिए मिली है। अन्य राज्यों में भी इस योजना को काफी जोर-जोर से चलाया जा रहा है। यह योजना सभी देश के गरीब परिवारों को एक आप है। इसमें न केवल उनके आवास का सपना पूरा होगा बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के भी दिशा में एक बड़ा मोड आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: पीएम किसान योजना का 22वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट, लाखों किसानों के लिए जरूरी अपडेट, यहां जाने सही तारीख

आवेदन कैसे करना होगा

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  1. सबसे पहले PMAY Urban की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Apply for PMAY-U 2.0” विकल्प पर क्लिक करें
  3. योजना के निर्देश और पात्रता नियम पढ़ें
  4. अपनी आय और श्रेणी (EWS / LIG / MIG) भरकर पात्रता जांचें
  5. आधार नंबर डालकर OTP से सत्यापन करें
  6. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और परिवार की जानकारी भरें
  7. बैंक अकाउंट और आय से संबंधित जानकारी दर्ज करें
  8. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  9. फॉर्म सबमिट करके आवेदन संख्या सुरक्षित रखें
  10. आवेदन स्टेटस की प्रतीक्षा करें

सारांश: छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना के तहत 2.80 लाख मकान की मंजूरी मिली है। इस योजना के लिए बीपीएल के अंतर्गत आने वाले नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित पूरी अपडेट इस लेख में बताया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर लिस्ट 2026 इस दिन जारी होगा, बिहार बोर्ड की ओर से नई अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *