रियलमी के द्वारा 8GB रैम और 128GB एवं 256 जीबी स्टोरेज के साथ काफी आकर्षक स्मार्टफोन को लांच किया है, जिसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी देखने को मिलती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके स्मार्टफोन की बैटरी काफी लंबे समय तक चले तो आपके लिए realme 15 काफी खूबसूरत डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ लांच किया गया है।
इस 5G स्मार्टफोन के सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी हम इस लेख के माध्यम से आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। सभी पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख में अंत तक बने रहिए इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको इस स्मार्टफोन के बारे में अधिकांश जानकारियां पता चल जाएगी, जिससे आप एक अच्छे स्मार्टफोन का चुनाव कर पाएंगे।
7000mAh बैटरी वाला रियलमी का 5G स्मार्टफोन
यह स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है जो स्मार्टफोन को काफी लंबे समय तक उपयोग करते हैं। लंबे समय तक उपयोग करने से बैटरी ज्यादा देर तक नहीं टिकती है। इसलिए रियलमी के द्वारा रियलमी 15 स्मार्टफोन को लाया गया है। इस स्मार्टफोन को 29 जुलाई 2025 को ही लॉन्च किया गया है। इसे एंड्रॉयड 15 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिजाइन किया गया है और इसमें काफी दमदार ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है।
इस स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी
सबसे पहले तो कोई भी स्मार्टफोन खरीदने से पहले कैमरा अच्छा होना जरूरी है। आजकल हर यूजर्स के पास अपना सोशल मीडिया अकाउंट होता है और सोशल मीडिया पर अपना फोटो और वीडियो शूट करके डालना पसंद करते हैं। इसलिए स्मार्टफोन में कैमरा अच्छा होना जरूरी है। realme 15 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा 20x डिजिटल जूम के साथ तथा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का 4K कैमरा उपलब्ध कराया गया है जिससे काफी अच्छे क्वालिटी में सेल्फी खींचा जा सकता है।
डिस्पले क्वालिटी
डिस्प्ले ऐसा है, जैसे कि आईफोन में दिया गया हो। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का अमोलेड कर्व डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का स्क्रीन रेजोल्यूशन 1280 * 2800 पिक्सल है और 144Hz के रिफ्रेश रेट पर कार्य करता है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी इसमें दिया गया है।
स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस
realme 15 स्मार्टफोन परफॉर्मेंस में काफी अच्छा है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्लस का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5 जीएचजेड के प्राइमरी क्लॉक स्पीड के साथ कार्य करता है। इसमें चाहे आप वीडियो गेम खेलते हो या फिर वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर चलाते हो आराम से एकदम कम करेगा। कोई समस्या नहीं आएगी।
रैम और स्टोरेज
इस नए 5G स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ, इसका दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ, तीसरा वेरिएंट 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज के साथ लांच किया गया है।
इसे भी पढ़े:Redmi New 5G Smartphone With 108MP Camera And 8GB RAM in Less Than Rs. 10,000
बैटरी और चार्जर
इस स्मार्टफोन में 7000mAhकी दमदार बैटरी दी गई है और 80 वाट का अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया गया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज कर लेते हैं तो यह 15 घंटा तक आराम से बिना चार्ज किया उसे किया जा सकता है। चार्जिंग स्पीड की अगर बात करें तो यह स्मार्टफोन 45 मिनट तक 100% फुल चार्ज हो सकता है। स्मार्टफोन में दी गई बैटरी लिथियम आयन पॉलीमर से बना हुआ है।
स्मार्टफोन की कीमत
realme 15 5G स्मार्टफोन की कीमत की अगर बात की जाए तो यह मीत बजट प्राइस के अंतर्गत आता है। अगर आप 20 से 25 हजार रुपए तक के बजट प्राइस में स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं तो रियलमी का यह खूबसूरत स्मार्टफोन आप लोगों के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसको देख सकते हैं। इस लेख में इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दिया गया है। नया स्मार्टफोन के लॉन्च डेट तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़े:POCO लॉन्च किया 90 वाट के चार्जर वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन 12GB तक रैम और दमदार प्रोसेसर मिलेगा


